महात्मा गांधी की 150 जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृखला में होगा आयोजन

12 मार्च को सुबह दस बजे दांडी मार्च कलेक्ट्रेट से होगा रवाना, गांधी प्रतिमा गुलाबबाग पहुंचकर होगी सर्वधर्म प्रार्थना सभा
सवाई माधोपुर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में 12 मार्च को बापू की दांडी मार्च (प्रभातफेरी) कलेक्ट्रेट परिसर से सुबह दस बजे रवाना होगी। दांडी मार्च प्रभात फेरी कलेक्ट्रेट से रवाना होकर गुलाब बाग स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचेगा। यहां बापू की प्रतिमा पर मार्ल्यापण एवं श्रृ़द्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। इस अवसर पर साढे दस बजे गुलाब बाग साहूनगर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजन के जिला नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामखिलाडी बैरवा ने दी।