![श्रम मंत्री टीकाराम जूली](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2020/05/श्रम-मंत्री-टीकाराम-जूली.jpg)
जयपुर। श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली ने श्रम दिवस (1 मई) के अवसर पर श्रमिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्रम राज्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के कठोर परिश्रम से ही विकास का पहिया निरंतर गतिमान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए संकल्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की ओर से श्रमिक कल्याण में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की ओर से संचालित श्रमिक कल्याण की योजनाओं का समूचा लाभ श्रमिकों को मिलना सुनिश्चित किया जाएगा।