ओमप्रकाश धर्मकांटा बने निर्विरोध अध्यक्ष

गंगापुर सिटी अग्रवाल शिक्षण संस्थान के चुनाव

गंगापुर सिटी। ओमप्रकाश गुप्ता (धर्मकांटा वाले) अग्रवाल शिक्षण संस्थान के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी गिर्राज प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर दीनदयाल गुप्ता (बीओबी), सचिव छात्रावास महेश चंद गुप्ता (कचौड़ी वाले), सचिव वाहन अशोक गोयल (दलाल), संयोजक निर्माण दुर्लभ कुमार गोयल (पूर्व सरपंच), संयोजक वित्त शिवचरण गुप्ता (बीओबी) निर्विरोध निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर पंकज कुमार गुप्ता (होटल मंगलम्), कॉलेज सचिव गंगाप्रसाद गुप्ता (एडवोकेट), बीएड सचिव गोविन्द सहाय गुप्ता (मसावता वाले), विद्यालय सचिव भगवान सहाय गुप्ता (अडूदा वाले) निर्वाचित हुए।