क्लब- 91 की पूल पार्टी मेंं उठाया लुत्फ

गंगापुर सिटी। स्वीमिंग पूल में मस्ती करते क्लब 91 के सदस्य।

गंगापुर सिटी। क्लब 91 की मासिक बैठक शनिवार को शाम 5 बजे अक्षत पूल पर आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक वासुदेव बंसल, वीरेन्द्र आर्य एवं अशोक मंगल ने बताया कि बैठक में गोवर्धन धाम यात्रा का प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ ही अप्रेल एवं मई माह में शादी की सालगिरह आने वाले दम्पति गोविन्द गुप्ता, मयंक शर्मा, अशोक मंगल, अनिल गोयल, सतीश महस्वा, विनोद गुप्ता पत्रकार, देवेन्द्र सिंघल, वीरेन्द्र आर्य, अनुराग जिन्दल का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
क्लब 91 के द्वारा परिण्डा बांधो अभियान के सफल होने पर कार्यक्रम संयोजक शिव कुमार को बधाई दी गई। इस दौरान राजेश मंगल, उमेश चंद, पवन गुप्ता, गोविन्द गुप्ता, संजय सेवा वाले, दिनेश गुप्ता, डॉ. अनिल टोडवाल, डॉ. मुकेश गर्ग आदि सपरिवार मौजूद थे।