क्लब 91 ग्रुप की महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज

क्लब 91 ग्रुप की महिलाओं ने गंगापुर सिटी के नसियां जी में एकत्रित होकर हरियाली तीज मनाई। सभी महिलाएं रंग-बिरंगा लहरिया पहनकर सज-धजकर पहुंची। डीजे की धुन महिलाओं ने खूब नृत्य किया। मल्हार गाई। झूला झूलने का लुत्फ उठाया। इस मौके पर महिलाओं ने कई तरह के खेल भी खेले। इस अवसर पर पूजा खण्डेलवाल, रेखा गर्ग, रेणु आर्य, ज्योति हल्दिया, अंजू गुप्ता, शालिनी, अर्चना, सीमा, स्मिता, हेमलता, सीमा गर्ग, रेखा उमेश, मनोरमा, टिं्वकल आदि महिलाएं मौजूद थी।