क्लब 91 ने शुरु किया परिण्डा बांधो अभियान

क्लब-91 की महिला सदस्य।
गंगापुर सिटी। नेहरू पार्क में परिण्डा बांधो अभियान में मौजूद क्लब-91 के सदस्य।

गंगापुर सिटी। क्लब 91 की ओर से रविवार को पक्षियों के लिए परिण्डा बांधो अभियान की शुरुआत नेहरू पार्क से की गई। क्लब-91 के सदस्यों महिला सदस्यों सहित इस अभियान में भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक शिवकुमार, अशोक सोनी व बिहारी लाल गुप्ता ने 40 परिण्डे इस अभियान के लिए तैयार कराए। प्रत्येक सदस्य को एक-एक परिण्डा वितरित किया गया और प्रत्येक सदस्य ने अपने परिंडे को उपयुक्त जगह पर बांधकर उसमें प्रतिदिन पानी भरना सुनिश्चित करने का प्रण किया।
कार्यक्रम संयोजक शिवकुमार ने बताया की वसुधैव कुटुम्बकम की हमारी पुरातन विचारधारा में सबसे पहली आवश्यकता इन निरीह मूक प्राणियों की देखभाल करना है। यह मानवता का विशेष धर्म है। इस विचारधारा के तहत हर सदस्य को जिमीदारी दी गई। पांच परिण्डों की प्रतिदिन देखभाल के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया। कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में अनिल गोयल, डॉ. मुकेश गर्ग, रमेश चंद गर्ग, विनोद कुमार गुप्ता, राजेश मंगल, पवन गुप्ता, गोविन्द गुप्ता (रेडिमेड), गोविन्द गुप्ता पत्रकार, धीरज वशिष्ठ, मुकेश गुप्ता, सुनील भंडारी, अशोक मंगल, नरेन्द्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विजय वैष्णव, सतीश गुप्ता, अनुराग जिंदल, मयंक शर्मा, संजय गुप्ता, प्रेस बंसल, रेखा गर्ग, सुनीता गुप्ता, ट्विंकल सोनी, लक्ष्मी गर्ग, रेनू आर्य आदि सदस्य उपस्थित थे।