नव नियुक्त पशुधन सहायकों का आमुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित

 नव नियुक्त पशुधन सहायकों को प्रशिक्षण देते हुए।

दी विभागीय गतिविधियों की जानकारी
सवाई माधोपुर।
पशुपालन विभाग नई भर्ती के तहत सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में 49 पशुधन सहायको की नियुक्ति की गई है। नवनियुक्त पशुधन सहायको को विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देने के लिए दो दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, सवाई माधोपुर में हुआ। संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक कुमार गौतम ने नव नियुक्त पशुधन सहायकों को कृत्रिम गर्भाधान के बारे में जानकारी दी गई। उप निदेशक डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता ने पशुओं में होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों के लक्षण एवं उनका उपचार, डॉ. ज्योति गुप्ता ने ऊष्ट्र विकास एवं गौशालाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आमुखीकरण कार्यक्रम में डॉ. राजेश रोशन ने एफएमडी-सीपी, कृत्रिम गर्भाधान के संबंध में, डॉ0 सुनील बारेठ ने स्क्रब टाईफस व जिला रोग निदान प्रयोगशाला में होने वाली विभिन्न प्रकार की जांच के बारे में जानकारी दी गई। डॉ.राजकुमार अग्रवाल, ने मासिक प्रतिवेदन एवं निशुल्क दवा योजना के बारे में समझाया।
प्रशिक्षण पश्चात सभी पशुधन सहायकों को उनके मूल पदस्थापन स्थान पर फील्ड में कार्य करने के लिए रवानगी दी गई।