रेलवे आवास की मरम्मत हेतु 1.26 करोड़ के कार्य स्वीकृत

कोटा। सहायक मण्डल इंजीनियर एस. के. गर्ग की अध्यक्षता में वर्ष 2020-2021 में न्यू व पुरानी लोको कॉलोनी के सिविल व सैनेट्री कार्य हेतु बैठक आयोजित की गई।
ेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के शाखा सचिव एस.एस. बग्गा ने बताया इस वर्क कॉलोनी के आवासों, कार्यालयों के इस रख-रखाव के लिए सिविल कार्य हेतु 66 लाख व सैनेट्री कार्य हेतु 60 लाख का जोनल कार्य हेतु स्वीकृत किए गए हैं।
बग्गा ने बताया कि इस राशि से रेलवे आवासों में क्लोंरिंग, प्लास्टरिंग, टाईल्स, पुताई-पेन्ट कार्य पाथ-वे पुरानी पाईप लाईन दरवाजे, खिड़कियों आदि के मरम्मत कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।
बैठक में एस.के. गुप्ता, पुरुषोत्तम यादव, एच. के. महावर, एच.एस परिहार, सुदीप कुमार शर्मा सीनियर सेक्शन इंजीनियर विशेष रूप से उपस्थित थे।