भारत के 100 सामान्य पक्षी पुस्तक का हुआ विमोचन

गंगापुर सिटी। अग्रवाल कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.पी. मेहरा की पुस्तक भारत के 100 सामान्य पक्षी का ई विमोचन मुख्य अतिथि नंदी मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडिटर इन चीफ सेवउस वाईल्ड लाईफ इंडिया के द्वारा किया गया। इस पुस्तक में डॉ. मेहरा के साथ डॉ. राजू कसंबे सह लेखक हैं।

भारत की सबसे पुरानी पर्यावरण संरक्षण व पक्षी विज्ञान पर कार्य कर रही संस्था बाम्बे नेचूरल हिस्ट्री सोसायटी के तत्वावधान में वाइल्ड लाईफ एण्ड इन्वायरमेन्ट कन्सर्वेशन सोसाइटी अमरावती महाराष्ट्र द्वारा प्रकाशन किया गया है। इस पुस्तक को इन्टरनेट ऑफ वर्डस एप द्वार नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। इस पुस्तक में भारत में सामान्य तौर पर दिखने वाली पक्षियों का विवरण, उनकी स्थिति व विवरण दिया गया है। इस पुस्तक को सुगम्य एवं सरल भाषा में तैयार किया गया है। यह पुस्तक गंगापुर सिटी में पक्षियो की सामान्य जानकारी एवं इनसे संबंधित ज्ञान हेतु सभी विद्यार्थियों एवं प्रकृति प्रेमियों के लिए मार्गदर्शिका के रूप में यहां के पक्षी जगत का लेखन करने में उपयोगी सिद्ध होगी। इस पुस्तक का 13 भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस.पी. मेहरा स्वयं पक्षी वैज्ञानिक हैं तथा पूर्व में इनके द्वारा हिन्दी मार्गदर्शिका उत्तर भारत के पक्षी पुस्तक भी प्रकाशित की जा चुकी है।

READ MORE: शिवाजी क्लब: चतुर्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त एकत्रित