प्रत्येक भारतीय स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान दे – दीपक सिंघल

भाजपा ग्रामीण मंडल गंगापुर सिटी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल गंगापुर सिटी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सोमवार को ग्राम छावा की बगीची में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निर्देश पर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव शामिल हुए। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनीता वैष्णव ने की और संचालन जिला सह-मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा द्वारा किया गया।

मुख्य वक्ता दीपक सिंघल ने अपने संबोधन में कहा — “प्रत्येक भारतीय को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए तत्पर रहकर आत्मनिर्भर भारत निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प दिलाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं व “वोकल फॉर लोकल” के महत्व पर प्रकाश डाला।

सिंघल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक मजबूती नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव और आत्मसम्मान से भी जुड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार-प्रसार के लिए आगे आएं।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि वे आत्मनिर्भर भारत के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को अधिक सशक्त बनाने के लिए सतत प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर कमलेश महावर (पार्षद), मंडल महामंत्री हरकेश गुर्जर, महेंद्र मीना, रामभरोसी वैष्णव, विशवजीत सिंह, ठंडी माली, प्रहलाद संगत, हरीप्रसाद, हरसहाय शर्मा, दीपू सिंह राजपूत, योगेश सैनी, बत्ती लाल सैनी, केशो देवी (वार्ड सदस्य), सुनीता देवी, मुकेश बंजारा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।