अभिनव राजस्थान पार्टी ने की प्रदेश समिति की घोषणा

अभिनव राजस्थान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर चौधरी के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेश सचिव कमलेश माली ने 27 जनवरी, 2020 बुधवार को शाम 7:15 बजे प्रदेश समिति (स्टेट कॉउन्सिल) सदस्यों की सूची जारी कर घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी की ‘असली लोकतंत्र, असली विकास’ की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी है। प्रदेश समिति में कुल 141 सदस्यों को शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि यह समिति पार्टी की सर्वे-सर्वा रहेगी। इस समिति के निर्णय ही अन्तिम व मान्य होंगे। सवाई माधोपुर जिले से इस प्रदेश समिति में नितिन गर्ग, बेअन्त सिंह चौधरी, पंकज गुप्ता, आशुतोष आर्य, ब्रह्मदेव गुर्जर और शम्भू शर्मा का मनोनयन किया गया है। यह मनोनयन एक वर्ष के लिए किया गया है। इस समय पार्टी उपचुनावों की तैयारी में जुटी हुई है।

READ MORE: प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा की प्रगति समीक्षा कर दिए निर्देश

संभागीय आयुक्त 29 को जिले के दौरे पर
सवाई माधोपुर।
भरतपुर संभागीय आयुक्त पी.सी. बेरवाल शुक्रवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ सूरज सिंह नेगी ने बताया कि संभागीय आयुक्त दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उनके द्वारा इसके बाद जनसुनवाई भी की जाएगी। संभागीय आयुक्त द्वारा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा भी की जाएगी।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US