रंगारंग कार्यक्रम के बीच अग्रसेन जयंती का हुआ आगाज

जिला अग्रवाल महिला मण्डल सवाई माधोपुर और तहसील अग्रवाल महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम

गंगापुर सिटी। जिला अग्रवाल महिला मण्डल सवाई माधोपुर और तहसील अग्रवाल महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को रेखा गर्ग और रीना मित्तल की अध्यक्षता में शानदार रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पिंकी गुप्ता और सरिता बजाज ने आगन्तुक महिलाओं का तिलक लगाकर अगुवानी की। मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा अग्रवाल पत्नी नगर परिषद् चेयरमैन शिवरतन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीना गुप्ता पत्नी राधामोहन गोयल, श्रीमती शीला गुप्ता पत्नी बाबूलाल गुप्ता, श्रीमती सीमा गर्ग पत्नी शरद कुमार गर्ग ने श्री अग्रसेन महाराज व माता लक्ष्मी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित किया। प्रियंका गर्ग ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
रंगारंग कार्यक्रम की अग्र महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी महिलाओं ने फिल्मी व धार्मिक गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। सभी महिलाओं में बेहद ही उत्साह व उमंग थी। मंच संचालन मधु भंडारी और रेनू गर्ग ने किया।
अग्रवाल महिला मंडल की फाउंडर्स महिला माया गुप्ता, पुष्पा गर्ग, राजेश मित्तल, माया जिंदल, सरला आर्य आदि महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हंसा जिंदल, अग्रवाल महिला सेवा समिति अध्यक्ष संजना मित्तल, मिर्जापुर महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता आर्य ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम संयोजक रजनी सिंघल, शिमला गुप्ता, सुनीता बंसल और लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि रंगारंग कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
निर्णायक अनुष्का गर्ग, मुक्ता गर्ग और निशा गुप्ता ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ प्रथम पुरस्कार पल्लवी गोयल ने हासिल किया, जिन्हें मण्डल द्वारा क्राउन और पट्टे से नवाजा गया। नृत्य करने वाली टॉप 10 प्रतिभा को पुरस्कृत कराया गया। शेष सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में जिला महिला मंडल और तहसील महिला मंडल दोनों की पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम की कमान संभाली। इसके लिए जिला अध्यक्ष रेखा गर्ग द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष मंजू मंगलम, महामंत्री रेनु आर्य, संरक्षक सरोज गर्ग, शकुन्तला, सुमन, पुष्पा आर्य, अनीता पंसारी, उर्मिला, पुष्पा, मीना बंसल, कृष्णा, सुमन, रत्ना, अर्चना, चंचल, मधु, गायत्री गर्ग, मंजू, मीनाक्षी, नीतू, शालिनी, वंदना, सोनिया, सुनीता, उर्मिला, ललिता मंगल, मिथिलेश गुप्ता, सुमन बंसल, मंजू गर्ग, मनीषा, नीलम, लक्ष्मी, शारदा, संतोष, अलका, अनीता आदि महिलाएं उपस्थित थी।