भामाशाहों का सहयोग: विधवा महिलाओं को किए कंबल वितरित

गंगापुर सिटी। भामाशाहों के सहयोग से गंगापुर सिटी अग्रवाल समाज समिति के तत्वावधान में रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज की 121 विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। भामाशाह द्रोपदी देवी पत्नी स्वर्गीय गोपाल लाल गुप्ता (करौली वाले)की ओर से कंबलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द (रामू गुट्टा) रहे। अध्यक्षता पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीताराम गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि समाज सेवी घनश्याम बजाज, मुकेश गुप्ता (बाबा साड़ी वाले), संरक्षक विजय गोयल मानव सेवा संस्थान आदि ने भगवान अग्रसेन महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। साथ ही अतिथियों ने भामाशाह द्रोपदी देवी का माल्यार्पण कर भगवान अग्रसेन महाराज की तस्वीर भेंट की।
इसी मौके पर मानव सेवा संस्थान के संरक्षक विजय गोयल ने संस्थान की तरफ से भामाशाह द्रोपदी देवी को स्मृति चिह्न प्रदान किया।

मुख्य अतिथि रामू गुट्टा ने कहा की समाज के अंतिम छोर के जरूरतमंदों की कड़ी को साथ लेकर चलने का मुख्य अग्रवाल समाज कार्य समिति गंगापुर सिटी बखूबी निभा रही है।
अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट सीताराम गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज के सभी समर्थ लोग समाज के जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। साथ ही उन्होंने 6 हजार रुपए वार्षिक देने की घोषणा की।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी घनश्याम बजाज ने कहा कि विधवा महिलाओं को कंबल वितरण कर बड़ा ही परोपकार का कार्य किया है।
मानव सेवा संस्थान के वरिष्ठ सदस्य मुकेश गुप्ता (बाबा साड़ी वाले) ने कहा कि वे 6 हजार ुरपए प्रति वार्षिक की वित्तीय सहायता विधवा महिला सहायता पेंशन फण्ड में हमेशा देते रहेंगे। समाज समिति अध्यक्ष महेंद्र गर्ग (मेडिकल वाले) ने भामाशाहों को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि समाज की विधवा महिलाओं को सरकारी सहायता में किसी भी प्रकार की जरूरत पड़े तो वह समाज समिति के पदाधिकारियों से आकर मिले। समिति उनकी हर संभव मदद कर सरकारी सहायता दिलवाने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम में शारदा गुप्त, ललिता गुप्ता, सीमा गुप्ता, अदिति गुप्ता, मानव सेवा संस्थान के संरक्षक विजय गोयल, महामंत्री मंगतीलाल अकाउंटेंट, उपाध्यक्ष बाबूलाल कुनकटा, कोषाध्यक्ष शिवदयाल सैंगरपुरा, मंत्री शम्भुदयाल इनायती, सदस्य ओमप्रकाश घी वाले, महिला मंडल की अल्का गुप्ता, पिंकी गुप्ता के साथ अनेक महानुभाव उपस्थित रहे।