अपना घर सेवा समिति महिला इकाई ने की भोजन की सेवा

-समिति पदाधिकारियों व सदस्यों ने किया सहयोग
गंगापुर सिटी।
अपना घर सेवा समिति की महिला इकाई की ओर से रविवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित अन्न क्षेत्र में साधु-संतों के लिए भोजन की सेवा की गई।
दोपहर को पूजा-अर्चना के बाद भोजन प्रसादी परोसी गई। समिति पदाधिकारियों व सदस्यों ने मनुहार कर प्रेमभाव से भोजन परोसा।
अध्यक्ष मंजूलता मौर्य ने बताया कि महिला इकाई की ओर से जनसेवा के भाव से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी ने बढ़चढ़ कर अपना सहयोग प्रदान किया।
इस मौके पर संरक्षक कल्पना शुक्ला, संरक्षक तारा गुप्ता, सचिव कविता राजौरा, कोषाध्यक्ष रजनी शर्मा सहित सरोज शर्मा, तारादेवी गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, आरती शर्मा, सुहानी सैन, सावित्री गुप्ता, राजकुमारी बंसल आदि महिलाएं मौजूद थी।