
नई दिल्ली। सितंबर 2025 में देशभर में कई धार्मिक और क्षेत्रीय पर्वों के चलते बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। इन छुट्टियों में कर्म पूजा, ओणम, ईद-ए-मिलाद, इंद्रजात्रा, नवरात्र स्थापना, दुर्गा पूजा और महाराजा हरि सिंह जयंती जैसे पर्व शामिल हैं। इसके अलावा हर महीने की तरह दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
Read More :दरभंगा विवाद पर सियासी संग्राम, नीतीश ने महिला रोजगार योजना से साधा विकास का संदेश
📅 सितंबर 2025 की राज्यवार बैंक छुट्टियां
📆 तारीख | 🏛️ अवसर / पर्व | 📍 राज्य / क्षेत्र |
---|---|---|
3 सितंबर | कर्म पूजा | झारखंड |
4 सितंबर | पहला ओणम | केरल |
5 सितंबर | ईद-ए-मिलाद / तिरुवोनम | गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, MP, UP, UK, दिल्ली, झारखंड, J&K, मिजोरम, केरल, AP, तेलंगाना, मणिपुर |
6 सितंबर | ईद-ए-मिलाद / इंद्रजात्रा | सिक्किम, छत्तीसगढ़ |
12 सितंबर | ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार | जम्मू, श्रीनगर |
22 सितंबर | नवरात्र स्थापना | राजस्थान |
23 सितंबर | महाराजा हरि सिंह जयंती | जम्मू, श्रीनगर |
29 सितंबर | महा सप्तमी / दुर्गा पूजा | त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल |
30 सितंबर | महा अष्टमी / दुर्गा पूजा | त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल |