
देश के कई राज्यों में मानसून का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में लगातार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। नदियां उफान पर हैं, जगह-जगह भूस्खलन और जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं।
हिमाचल प्रदेश में स्थिति गंभीर है। मंडी जिले में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने पर मौसम विभाग ने मंडी, चंबा और कांगड़ा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मनाली में तेज बारिश से चंडीगढ़-मनाली हाईवे, वॉल्वो बस स्टैंड और आलू ग्राउंड पानी में डूब गए। प्रशासन ने सभी स्कूल और कॉलेज मंगलवार को बंद रखने के आदेश दिए।
Read More: ग्रेटर नोएडा दहेज प्रकरण: निक्की मौत मामले में CCTV और वीडियो से खुलासे
मनाली के बाहंग क्षेत्र में ब्यास नदी कई घरों और दुकानों को बहा ले गई। प्रसिद्ध शेरे-ए-पंजाब होटल और पास की दुकानें नदी में समा गईं। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया।
मंडी में किसान भवन (एपीएमसी) में फंसे कर्मचारी दीप चंद को पुलिस और फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, लगातार बारिश के कारण मनाली–कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-3) और मनाली–लेह मार्ग के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं.