
हर भारतीय रसोई में मिलने वाली अजवाइन (Carom Seeds) सिर्फ खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह छोटी लेकिन पोषण से भरपूर मसाला विटामिन B12 का भी अच्छा स्रोत बन सकता है।
विटामिन B12 में मदद
विटामिन B12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने और एनर्जी लेवल बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से थकान, कमजोरी, याददाश्त में कमी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आमतौर पर B12 के लिए लोग अंडा, मांस या सप्लीमेंट्स पर निर्भर रहते हैं, लेकिन शाकाहारियों के लिए अजवाइन एक सस्ता और घरेलू विकल्प है।
पाचन और आंतों के लिए फायदेमंद
अजवाइन में मौजूद सूक्ष्मजीव (microbes) और एंजाइम्स पाचन तंत्र में B12 को सक्रिय बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, जो खुद भी B12 के मेटाबॉलिज्म में योगदान देते हैं। इससे इसे ‘B12 बूस्टर मसाला’ भी कहा जा सकता है।
Read More: ऑनलाइन गेम पर रोक का ऐतिहासिक कदम
अजवाइन खाने के तरीके
- सुबह खाली पेट 1 चम्मच अजवाइन गुनगुने पानी के साथ लें।
- अजवाइन को भूनकर नमक के साथ चबाएं।
- खाने में तड़का लगाने के समय इसका उपयोग करें।
- अजवाइन पानी दिन में एक बार पी सकते हैं।
इन तरीकों से विटामिन B12 के अलावा पाचन, गैस और एसिडिटी में भी राहत मिलती है। अजवाइन भूख बढ़ाती है, पाचन क्रिया को तेज करती है और महिलाओं में मासिक धर्म के दर्द में भी फायदेमंद है। इसमें थायमोल नामक तत्व होता है, जो एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है।
गट हेल्थ में योगदान
हाल के शोधों में यह पाया गया है कि अजवाइन में मौजूद तत्व शरीर में B12 को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करते हैं। यह आंतों के सूक्ष्मजीवों को सुधारकर गट हेल्थ को बेहतर बनाती है।