Bharat Bandh: शिवसेना कार्यकर्ताओं का जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन, स्कूटी में आग लगाकर किया विरोध

Bharat Bandh: कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स ने आज जीएसटी के प्रावधानो की समीक्षा की मांग करते हुए भारत बंद का आह्वान किया है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध कर रहे व्यापार संगठनों के प्रदर्शन में राजनीतिक दलों के नेता भी कूद गए हैं। अकाली दाल के बाद शिवसेना ने भी तेल के बढ़ते दामों को लेकर जम्मू कश्मीर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्कूटी में आग लगा दी।
भारत बंद का असर, ओडिशा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी कई जगहों पर दुकानों के साथ सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। व्यापारियों की इस हड़ताल को परिवहन सेवाओं से जुड़े संघों का भी समर्थन किया है। बंद का असर सुबह 6 बजे से शाम को 8 बजे तक रहेगा। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी प्रावधान बहुत ही जटिल और कठोर है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में आई तेजी और ई-वे बिल कानूनों को खत्म करने को लेकर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने भी भारत बंद का समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें: US Airstrike in Syria: अमेरिका ने सीरिया में किए हवाई हमले, ईरान समर्थक आतंकी ठिकानों को उड़ाया

देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सभी राज्यों के अधिकतर व्यापारिक संगठन बंद में शामिल हो रहे हैं। CAIT के जीएसटी के प्रावधानों और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर बंद का असर पूरे भारत में देखने को मिल रहा है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। इसके लिए व्यापारी शहर और बाजारों मे उतरकर भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। व्यापार मंडलों का कहना है कि बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रखा जाएगा।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US