भारत विकास परिषद शाखा सुभाष ने दीपदान कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

गंगापुर सिटी। भारत विकास परिषद शाखा सुभाष की ओर से स्वतंत्रता दिवस कोर्ट सर्किल पर मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रांतीय कार्यकारणी एवं शाखा सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। वन्देमातरम के साथ शहीदों के सम्मान में दीप दान किया गया। भारत माता के सभी ने जयकारे लगाए। मंच संचालन राजेन्द्र कुसुम ने किया। इस कार्यक्रम के संयोजक सचिन शर्मा एवं सह संयोजक आशुतोष आर्य रहे, जिन्होंने सभी का धन्यवाद किया। यह कार्यक्रम कोविड-१९ की गाइडलाइन की पालना में किया गया।
इस अवसर पर जगदीश हेमनानी, दीवान खंडूजा, अशोक कुमार शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, महेश गुप्ता, अभिषेक रावत, सुनील शर्मा, राजेंद्र कुसुम, तारा सिंह, विष्णु आदि उपस्थित रहे।