
गंगापुर सिटी। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद गंगापुर सिटी द्वारा भारत विकास परिषद के 63 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को रीको इंडस्ट्रीज एरिया सालोदा में स्थित मोक्षधाम में पीपल, बरगद, वील, नीम, आम आदि के कुल 41 पौधे लगाकर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

शाखा सचिव अरविन्द रावत ने बताया कि सर्वप्रथम उपस्थित प्रांतीय एवं शाखा सदस्यों द्वारा वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत की गई। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोयल, प्रांतीय गतिविधि संयोजक संपर्क राजेश गुप्ता, प्रांतीय समन्वयक विजेंद्र सिंघल, प्रांतीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र मित्तल, प्रांतीय रक्तदान प्रभारी विनोद खण्डेलवाल, शाखा अध्यक्ष मयंक शर्मा, शाखा कोषाध्यक्ष सुनील बंसल, शाखा गतिविधि संयोजक पर्यावरण प्रशांत सिंघल, शाखा समन्वयक संतोष कुमार गुप्ता, महेश चंद गुप्ता, मनीष सिंघल, डॉ. मनोज जैन, उमेश कुमार गुप्ता, विष्णु गोयल, दीपांशु गोयल, अवनीश कुमार गुप्ता, गौतम प्रजापत आदि करीबन 28 सदस्यों ने इस मोक्षधाम में साफ -सफाई एवं पौधरोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रांतीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोयल ने स्थापना दिवस की संक्षिप्त जानकारी देकर सभी को लाभान्वित किया। शाखा सदस्य डॉ. मनोज जैन ने सभी को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी एवं अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने एवं इनका संरक्षण करने के लिए कहा।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम संयोजक संजय बंसल, सह-संयोजक उमेश गुप्ता, दीपांशु गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।