भरतपुर जनाना अस्पताल में आग की मॉक ड्रिल, रस्सी से किया गया रेस्क्यू

Bharatpur Janana Hospital Fire Mock Drill
भरतपुर के जनाना अस्पताल में आग की मॉक ड्रिल के दौरान रोप रेस्क्यू करती SDRF टीम

Bharatpur Fire Mock Drill: दूसरी मंजिल पर आग का सीन, फायर ब्रिगेड और SDRF ने संभाला मोर्चा

भरतपुर के जनाना अस्पताल में आज आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आग लगने का सीन क्रिएट किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया। वहीं रोप रेस्क्यू के जरिए अस्पताल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में सभी एजेंसियों के रिस्पॉन्स टाइम को परखना था।

ADM ने परखा सभी टीमों का रिस्पॉन्स टाइम

मॉक ड्रिल के दौरान ADM सिटी राहुल सैनी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने सभी इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों की कार्यप्रणाली और पहुंचने के समय का आंकलन किया। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास में मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस, NCC, स्काउट और SDRF ने संयुक्त रूप से भाग लिया। सभी एजेंसियों ने तय प्रोटोकॉल के अनुसार अपनी जिम्मेदारी निभाई।

रोप रेस्क्यू से घायलों को बाहर निकाला

ड्रिल के दौरान दूसरी मंजिल पर फंसे लोगों को रस्सियों की मदद से रेस्क्यू किया गया। घायलों को सुरक्षित नीचे लाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। दमकल विभाग ने कुछ ही समय में आग को पूरी तरह बुझा दिया। इस अभ्यास से यह परखा गया कि वास्तविक आपदा की स्थिति में रेस्क्यू कितना प्रभावी हो सकता है।

मॉक ड्रिल देखने उमड़ी लोगों की भीड़

अस्पताल में आग लगने की सूचना फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। अचानक बढ़ी गतिविधियों से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि प्रशासन ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया।

आपदा से निपटने की तैयारी का अभ्यास

अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी को मजबूत करना है। इससे कैजुअलिटी कम करने और समय पर राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Read More :- राजस्थान में फ्री इलाज योजना पर संकट, क्लेम रिजेक्ट होने से सरकार को करोड़ों का नुकसान