शहीद भगतसिंह पार्क: सभी के सहयोग से पार्क को बनाएंगे सुविधायुक्त

गंगापुरसिटी। सावन मास की हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत विकास परिषद शाखा सुभाष के पदाधिकारियों के तत्वावधान में नगर परिषद व शहीद भगत सिंह पार्क विकास समिति के संयुक्त संयोजन में नसिया कॉलोनी स्थित शहीद भगतसिंह पार्क में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति शिवरतन गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष व कुहू स्कूल निदेशक हेमन्त शर्मा, पार्षद रामबाबू शर्मा, भाविप शाखा सुभाष अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज व पूर्व पार्षद अशोक शर्मा उपस्थित रहे।

अतिथियों के द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस मौके पर सभापति शिवरतन गुप्ता ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण व शहर को स्वच्छ रखने में प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपनी अहम भूमिका निभाने से ही सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। साथ ही पार्क को सुविधापूर्ण बनाने में हर प्रकार के सहयोग के लिए तत्पर रहने को आश्वस्त किया। समाजसेवी हेमन्त शर्मा ने भाविप शाखा सुभाष व नगर परिषद की ओर से शहीद भगतसिंह पार्क के लिए किए जा रहे विकास कार्यों में समिति की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। भाविप अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज ने भगतसिंह पार्क को आगामी दिनों में पूर्ण रूप से गोद लेने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि नगर परिषद, पार्क विकास समिति व स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पार्क को सुविधा युक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। संचालन समिति सदस्य धनेश शर्मा ने किया। इस मौके पर भाविप शाखा सुभाष के मदनमोहन गौतम, विजय सिंह मीना, सुनील कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार गुप्ता, दिनेश मालधनी, गोपाल सरकंडी, सुरेश चंद शर्मा, डालचंद शर्मा, विष्णु कुमार अग्रवाल, विचित्र बिडला, अमित जैन, जितेंद्र जैमिनी, केके मंगल, हुकम चंद गुप्ता, आशुतोष आर्य, निर्मल कुमार गुप्ता सहित पार्क विकास समिति के सूरज प्रसाद गर्ग, संजय अरोड़ा, राजेश पाल, सुरेश चंद शर्मा, अनुज शर्मा, राजीव नरूका, सूर्य प्रकाश शर्मा, देवेंद्र पाठक, मनोज मीना, गुलशन साहनी सहित कॉलोनीवासी मौजूद थे।