भाविप की शाखा विवेकानन्द ने मदद को बढ़ाए हाथ

Gangapur city news। कोरोनाकाल से पूरा देश स्तब्ध है। देश में अनेक सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक संगठनों ने अपने स्तर पर मदद करने के लिए हाथ बढ़ाए। जहाँ जरुरत महसूस हुई वहां किसी ना किसी सामाजिक संगठन ने पहल करते हुए जरुरतों को पूरा किया।
गंगापुर सिटी में भी कई सामाजिक, राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठन आगे आ रहे हैं। वे भी जररुरतमंदों की जररुतों को पूरा करने में लगे हुए हैं।
शनिवार को भारत विकास परिषद (Bharat vikas parisad) की विवेकानन्द शाखा की ओर से राजकीय चिकित्सालय में कोरोना मरीजों की सहायतार्थ करीब 30 हजार रुपए के आवश्यक उपकरण भेंट किए। शाखा सचिव मयंक शर्मा ने बताया कि चिकित्सालय की ओर से पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन नोजल तथा ग्लूकोमीटर की आवश्यकता बताई गई। इस पर शाखा अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश गुप्ता को 20 पल्स ऑक्सीमीटर, 200 ऑक्सीजन नोजल प्रोंज एवं 4 ग्लूकोमीटर विथ स्ट्रीप नि:शुल्क प्रदान की गई।
शाखा अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि आगे भी मानवता के हित में कोई भी आवश्यकता होगी, उनकी संस्था उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मनीष सिंहल, पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता, विनोद खण्डेलवाल, विजेन्द्र सिंहल, विश्वबंधु आर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।