वंदे भारत ट्रेनों में बड़ा बदलाव, अब 20 कोच वाली सुपर ट्रेनें दौड़ेंगी

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की कोच संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। अब 8 कोच वाली ट्रेनों को 16 कोच में और 16 कोच वाली ट्रेनों को 20 कोच वाली सुपर वंदे भारत में बदला जाएगा। यह बदलाव वित्त वर्ष 2025-26 की रिपोर्ट के आधार पर किया जा रहा है, जिसमें वंदे भारत ट्रेनों की 100% से अधिक सीटें फुल पाई गईं।

🚆 बदलाव के मुख्य बिंदु

🔹 16 से 20 कोच में अपग्रेड होने वाली ट्रेनें:

  • मंगलुरु सेंट्रल – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (20631/32)
  • सिकंदराबाद – तिरुपति (20701/02)
  • चेन्नई एग्मोर – तिरुनेलवेली (20665/66)

Read More : एशिया कप से पहले बीसीसीआई में बड़ा बदलाव

🔹 8 से 16 कोच में अपग्रेड होने वाली ट्रेनें:

  • मदुरै – बेंगलुरु कैंट (20671/72)
  • देवघर – वाराणसी (22499/00)
  • हावड़ा – राउरकेला (20871/72)
  • इंदौर – नागपुर (20911/12)

🛤️ नए रूटों पर भी दौड़ेगी वंदे भारत

रेलवे बोर्ड के अनुसार, जिन ट्रेनों के कोच अपग्रेड किए जाएंगे, उनके रिक्त रेक्स (rakes) का उपयोग नए रूटों पर वंदे भारत सेवाएं शुरू करने में किया जाएगा।