Bihar Board Result 2026: पहले आएगा 12वीं का रिजल्ट, बोर्ड ने दी बड़ी अपडेट

Bihar Board Result 2026 announcement update
बिहार बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया, इंटर का रिजल्ट पहले आएगा

मार्च के अंत तक जारी होंगे रिजल्ट, तैयारी पूरी

Bihar School Examination Board ने रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने साफ किया है कि कक्षा 12वीं और 10वीं दोनों के रिजल्ट मार्च के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, इंटरमीडिएट यानी 12वीं का रिजल्ट पहले जारी होगा। इसके बाद ही मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी, अब हो रही फाइनल जांच

बोर्ड के अनुसार कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। लेकिन रिजल्ट जारी करने से पहले अंकों की दोबारा जांच की जा रही है। इसका मकसद रिजल्ट में किसी भी तरह की गलती से बचना है। इसलिए अंतिम प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही तारीख घोषित की जाएगी।

कब हुई थी परीक्षाएं

इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी। वहीं मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच कराई गई थी। इसके लिए पूरे राज्य में बड़े स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 12वीं के लिए 1762 और 10वीं के लिए 1699 सेंटर बनाए गए थे।

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com और results.biharboardonline.com पर रिजल्ट उपलब्ध रहेगा।n इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

टॉपर्स को मिलेगा इनाम

हर साल की तरह इस बार भी टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। मेधा दिवस के मौके पर टॉपर्स को पुरस्कार दिए जाएंगे। पहले स्थान पर आने वाले छात्र को ₹2 लाख, दूसरे स्थान पर ₹1.5 लाख और तीसरे स्थान पर ₹1 लाख की राशि दी जाएगी।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट आने से पहले छात्रों को सलाह दी गई है कि वे घबराएं नहीं। रिजल्ट चेक करते समय केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। साथ ही रोल नंबर और जरूरी डिटेल पहले से तैयार रखें। इस बार भी लाखों छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। अब सबकी नजर बोर्ड द्वारा घोषित की जाने वाली तारीख पर टिकी है।

Read More :- ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने ₹1700 तक, बेरोजगारों को भी मिलेगा भत्ता