केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष ने ली बैठक

नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत, पदाधिकारियों ने किया जिलाध्यक्ष का सम्मान

गंगापुर सिटी। देश के यशस्वी गृहमंत्री एवं केंद्रीय सहकार मंत्री अमित शाह की जयपुर प्रदेश में आयोजित होने वाले सहकार एवं रोजगार उत्सव कार्यक्रम के दौरान विशेष उपस्थिति कार्यक्रम के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी जिला सवाईमाधोपुर के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने जिला पदाधिकारी एवं मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक जयपुर बाईपास स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि आवश्यक बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को जयपुर आयोजित सहकार एवं रोजगार उत्सव कार्यक्रम में व्यवस्था अनुसार अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित नवनियुक्तसभी जिला पदाधिकारियों का भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक गुर्जर द्वारा भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। साथ ही सभी उपस्थित नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर का धन्यवाद, आभार ज्ञापित करते हुए संगठन द्वारा दी गई नवीन जिम्मेदारी को अपनी निष्ठा और कत्र्तव्य से निभाने का वायदा किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद अटल, मोर्चा जिला संयोजक जमनालाल वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह गुर्जर, दीपक सिंघल, राधेश्याम बुकसेलर, जिला आईटी संयोजक नितेश मोदी, महेंद्र दीक्षित, रामभरोसी वैष्णव, संतोष शर्मा, ओमी कटारिया, मनीष सिंघल, महेश कटारिया, हुकमसिंह गुर्जर, दिनेश सोनी, वीरू बजाज, संदीप जैमिनी, कमलेश महावर, अशोक कमालपुरा, विष्णु गोयल, रवि गोठवाल, घनश्याम सोनी, मुकेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, भरत लाल गुर्जर, घासी लाल गुर्जर, संजय गर्ग, महेश आरेड्या, राकेश मित्तल सहित भाजपा जिला एवं मंडल के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।