भाजपाइयों ने मनाई गई राष्ट्रपिता गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जन्म जयंती

सत्य, अहिंसा व त्याग के परिचायक थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी- पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर
badhtikalam.com गंगापुर सिटी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के पदाधिकारियों व समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में आज सुबह पंचायत समिति परिसर स्थित गांधी पार्क पहुंचकर माल्यार्पण किया गया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म जयंती उपलक्ष्य में नसिया कॉलोनी स्थित शास्त्री पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
शहर मण्ड़ल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि महात्मा गांधी के द्वारा अपने जीवन में अंग्रेजों का विरोध प्रकट करने व देश की आजादी के लिए अनेक आंदोलनों को अंजाम दिया गया और उनकी देश के प्रति त्याग एवं बलिदान की छवि को देखते हुए तत्कालीन समय में उन्हें राष्ट्रपिता का दर्जा दिया गया। पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को आज भी इतिहास में अपनी सादगी पूर्ण जीवन शैली के लिए जाना जाता है। शहर मंडल अध्यक्ष वीरू पुजारी ने महात्मा गांधी को सत्य अहिंसा और त्याग का पुजारी बताया।
इस अवसर पर पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, जिला महामंत्री मनोज बंसल, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, जिला संयोजक शैक्षिक प्रकोष्ठ घनश्याम शर्मा, मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास, गोपाल धामोनिया, अशोक गुप्ता, पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल, मनीष सिंघल, कौशल बोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, एडवोकेट नवीन शर्मा, पार्षद अशोक शर्मा, जितेंद्र उपाध्याय, भाजयुमो विष्णु कांत दीक्षित, विष्णु शर्मा आईकॉन, शिवदयाल जोशी, देवेश पितलिया, डॉ. मुकेश व्यास, रामबाबू शर्मा, दिनेश सेन, चिरंजी लोधा, लक्ष्मण लोधा, अरुण गोयल, गोविंद पाराशर, संदीप सिंह, गौ सेवक गोविंद नारायण शर्मा, गोपाल दीक्षित और अन्य कई भाजपाई उपस्थित रहे।