गंगापुर सिटी। मुम्बई के पालघर में हुई बर्बर घटना की आज भाजपाइयों ने घोर निंदा की है। जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित ने बताया कि पालघर में कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में जिस तरह दो संतों को निर्ममता पूर्ण मौत के घाट उतार दिया, उसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी। पुलिस की मौजूदगी के बाद इस तरह की घटना घटित होना महाराष्ट्र सरकार के बेवस कानून की स्थिति को दर्शाता है। दीक्षित ने कहा कि ये महाराष्ट्र पुलिस की नाकामी ओर निर्लज्जता भी है। उन्होंने कहा कि मोब लींचिंग पर कुछ दिनों पहले हुई घटनाओं पर फि़ल्म इंडस्ट्री के कुछ नुमाइंदे बहुत बढ़चढ़ कर बोले थे, जिनमें जावेद अख्तर व आमिर खान प्रमुख थे। आज वे लोग क्यों अपने बयान जारी नहीं करते। वे भारत में रहकर, यहां व्यवसाय कर भी अपने आपको महफूज नहीं मानते। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता इस नृसंश हत्याकांड की घोर निंदा करते हंै।
Related Articles
मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे परनामी
गंगापुर सिटी। श्यारोली के पूर्व सरपंच स्व. रमेश चौधरी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम शेखपुर में पहुंचे।मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि रमेश चौधरी सच्चे मायने में आमजन को समर्पित […]
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नवीन सदस्यों ने की शिष्टाचार भेंट
गंगापुर सिटी से भाजपा सदस्य हेमन्त शर्मा भी मिले राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से नई दिल्ली में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP NADDA) से उनके आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण […]
बर्थ डे बॉय ‘भजनलाल’ आज लेंगे राजस्थान के सीएम की शपथ, जानें अपडेट…
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो उप मुख्यमंत्री कुछ देर में शपथ लेंगे। सीएम शर्मा आज अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत […]