अयोध्या विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में वरिष्ठ भाजपा नेताओं व संतो सहित आरोपियों को बरी किए जाने को लेकर भाजपाइयों ने जाहिर की खुशी

badhtikalam.com गंगापुर सिटी। अयोध्या विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में लखनऊ उच्च न्यायालय द्वारा सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं व संतो सहित सभी आरोपियों को बरी करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल गंगापुर सिटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी जाहिर की गई।
भाजपा शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना व वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश गिरी ने उपरोक्त अयोध्या विवादित मामले में लखनऊ उच्च न्यायालय द्वारा भाजपा नेताओं व संतो सहित सभी आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले का सम्मान करते हुए इसे सत्य की जीत बताया।
शहर मंडल अध्यक्ष वीरू पुजारी ने अयोध्या विवादित ढांचे को गिराए जाने के मामले में दिए गए आरोपियों को बरी करने के फैसले को ऐतिहासिक बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आरोपियों को बरी किया जाना सच्चाई का प्रतिरूप है।
खुशी जाहिर करने वाले भाजपाइयों में जिला महामंत्री मनोज बंसल, पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल, मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास, गोपाल धामोनिया, अशोक गुप्ता कमालपुरा, कौशल बोहरा, चिरंजी लोधा, करण लोधा, मनीष सिंघल, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, वीरू बजाज, भानु पारीक, नरेश दुबे, विष्णु गुरुजी, गोविंद पाराशर, पार्षद अशोक शर्मा, वेदप्रकाश सोनवाल, एडवोकेट नवीन शर्मा, एडवोकेट घनश्याम सिंह, पूर्व पार्षद भरत मीणा, एडवोकेट हिमांशु, भाजयुमो अध्यक्ष विष्णु कांत दीक्षित, रामबाबू शर्मा, डॉ. मुकेश व्यास, मुकेश जांगिड़, विजय बोहरा और अन्य कई भाजपाई शामिल हैं।