केंद्रीय राज्यमंत्री की कार व काफिले पर पथराव की हो उच्च स्तरीय जांच: सतीश पूनिया

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी की कार व काफिले पर हुए पथराव को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ  से प्राथमिकी दर्ज करना इस बात का संकेत है कि पुलिस इस घटना की पुष्टि करती है। केंद्रीय राज्यमंत्री अपने लोकसभा क्षेत्र में ही सुरक्षित नहीं हैं। लगता है प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि स्वयं मुख्यमंत्री गृहमंत्रालय संभाल रहे हैं।