भाजपा करेगी शहीद भगतसिंह पार्क में 26 को पौधारोपण

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में वर्षा ऋतु मानसून के दौरान जारी पौधरोपण कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल गंगापुर सिटी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता नसिया कॉलोनी वार्ड 22 स्थित शहीद भगतसिंह पार्क में पर्यावरण संरक्षण हेतु कई प्रकार के पौधों का रोपण करेंगे।
भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 26 जुलाई को सुबह 8.30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला व मंडल के समस्त पदाधिकारी, पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केन्द्र संयोजक, समस्त बूथ अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों सहित समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।