भाजपाईयों ने मनाई पंडित उपाध्याय की 104वीं जन्म जयंती

गंगापुर सिटी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जन्म जयंती भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल गंगापुर सिटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 9 बजे वार्ड 17 नसिया कॉलोनी स्थित पण्डित दीनदयाल बाल उद्यान में पहुंचकर मनाई गई।
सर्वप्रथम कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सभापति व भाजपा वरिष्ठ नेता हरिप्रसाद बोहरा ने कहा कि पंडित उपाध्याय भारतीय जनसंघ स्थापना के समय पांच संस्थापक सदस्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एवं जनसंघ के आधार पर भारतीय जनता पार्टी को देश में खड़ा करने वाले सिद्धांतवादी नेताओं में से एक थे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना ने कहा कि पंडित उपाध्याय का भारतीय जनता पार्टी जन संघ के वरिष्ठ सदस्य के रूप में भूमिका निभाने के साथ-साथ हमारे शहर गंगापुर सिटी से विद्यार्थी जीवन के समय से गहरा नाता रहा। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने व्यक्ति एवं समाज दोनों को समाविष्ट कर एकात्म मानववाद की एक विचारधारा को प्रतिपादित किया, उनकी इस विचारधारा के आधार पर ही पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत ने दीनदयाल अंतोदय योजना का सूत्रपात किया, जिसके आधार पर देश व समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचाने का एक आधार मिला। मंच संचालन जिला महामंत्री मनोज बंसल ने किया।
शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र पुजारी, मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास, अशोक गुप्ता कमालपुरा, गोपाल धामोनिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, एडवोकेट नवीन शर्मा, पंचायत सदस्य घनश्याम शर्मा, गोविंद गुप्ता, वीरू बजाज, दिलीप पंवार, पार्षद अशोक शर्मा, वेदप्रकाश सोनवाल, पूर्व पार्षद भरत लाल मीणा, अरविंद प्रजापत, डॉ. मुकेश व्यास, जितेंद्र उपाध्याय, रवि गोठवाल, भाजयुमो जिला महामंत्री ओमी कटारिया, अनु. जाति मोर्चा जिला महामंत्री नारायण महावर, विष्णु गुरुजी, सूरजमल जाट, राजेन्द्र सहजपुरा, भाजयुमो अध्यक्ष विष्णुकांत दीक्षित, भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष मुकेश जांगिड़, मनीष सिंघल, विजय बोहरा, रामबाबू शर्मा, लियाकत अली, नरेश दुबे, गोपाल दीक्षित, घनश्याम गुर्जर, गोविन्द गुर्जर, संदीप सिंह व अन्य कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।