भाजपाईयों ने मनाया श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

पल-पल की खबर से अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

गंगापुर सिटी। गंगापुरसिटी में भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक ओर भाजपा पार्टी के पूर्व आधारभूत संगठन के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली।
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नवीन शर्मा एडवोकेट ने बताया कि संसद में अपने ऐतिहासिक भाषण में डॉ. मुखर्जी ने धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की। अगस्त 1952 में जम्मू की विशाल रैली में उन्होंने अपना संकल्प व्यक्त किया था कि या तो आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊँगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अपना जीवन बलिदान कर दूँगा। उन्होंने तत्कालीन नेहरू सरकार को चुनौती दी तथा अपने दृढ़ निश्चय पर अटल रहे। अपने संकल्प को पूरा करने के लिये वे 1953 में बिना परमिट लिये जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े। वहाँ पहुँचते ही उन्हें गिरफ्तार कर नजऱबन्द कर लिया गया। 23 जून, 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। इस प्रकार वे भारत के लिये एक प्रकार से शहीद हो गये।
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के रूप में भारत ने एक ऐसा व्यक्तित्व खो दिया जो हिन्दुस्तान को नयी दिशा दे सकता था। डॉ. मुखर्जी अमर रहें। एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री अनिल कुमार दुबे ने उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समीर खान एडवोकेट, बाबूलाल सोनी, कृष्णा वर्मा, मनीष सैन, सुरेश सैन, युवा मोर्चा पूर्व मण्डल अध्यक्ष मुकेश जांगिड़, निखिल शर्मा, गोपाल दीक्षित, नरेश दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओ ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की ओर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।