भाजपाइयों ने वजीरपुर अस्पताल में वितरित किए फल, पोषण की दी जानकारी

गंगापुरसिटी। प्रधानमंत्री की ओर से संचालित राष्ट्रीय पोषण मिशन और प्रधानमंत्री जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया के मुख्य आतित्थ्य में पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा व कार्यकर्ताओं की ओर से वजीरपुर के राजकीय चिकित्सालय में फल वितरण किया गया। विजय बोहरा ने बताया कि प्रधानमंत्री के कुपोषण मुक्त अभियान को साकार करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं ने वजीरपुर के राजकीय चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं, बच्चों व अन्य रोगियों को फल वितरित किए। इसके बाद ग्रामीणों को पोषण से सम्बन्धित जानकारी दी। साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मथुरिया ने सेवा पूर्ण कार्य के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की। हरिप्रसाद बोहरा, सुशील दीक्षित, विनोद एवं मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, अशोक, विजय बोहरा शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया।

READ MORE: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने केन्द्र की भाजपा सरकार को कोसा

मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी ने आभार जताया। साथ ही सोसायटी द्वारा किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध नहीं कराए जाने पर ज्ञापन देने का निर्णय किया गया। इस मौके पर मिठ्ठू सिंह गुर्जर, दामोदर शर्मा, हरिओम पटेल मोहचा, रमेश पंडित खंडीप, घनश्याम शर्मा, धन सिंह गुर्जर, रामप्रसाद, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, परीक्षित कुमार, कुंजबिहारी शर्मा, कौशल बोहरा, राम सिंह खारवाल, राम दयाल शर्मा, विवेक चौधरी, श्रीनारायण, रामअवतार शर्मा बड़ी उदेई, हेमेंद्र तिवारी, नागेश लोढी, गोपाल दीक्षित, रंजीत सिंह बना, त्रिलोक चंद मीणा, विनोद शर्मा, डॉक्टर इरशाद, शिवदयाल शेखपुर, बहादुर सिंह, गिर्राज प्रसाद शर्मा, बृज लाल मीणा मोहचा, महाराज सिंह, जुगल, रमेश, सत्यनारायण वजीरपुर, ओमप्रकाश डंगायच, नारायण शर्मा, हेमंत शर्मा, प्रदीप सरकार, रवि शर्मा, शिवचरण शर्मा, शिव लहरी शर्मा सेवा, नेमीचंद मीणा आदि मौजूद थे।