भाजपा युवा मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन 12 अक्टूबर को- आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत होगा आयोजन

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला सवाई माधोपुर के तत्वावधान में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आगामी 12 अक्टूबर को किया जाएगा।
यह कार्यक्रम जयपुर बाईपास स्थित होटल पार्थ में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जिला स्तरीय सम्मेलन में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता विशाल पार्थ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी, एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक विकास सैनी एवं मंडल संयोजक डॉ. गौरव मंगल द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलेभर से भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को सशक्त करना, संगठनात्मक एकता को मज़बूत करना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है।

भाजपा युवा मोर्चा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से इस ऐतिहासिक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया है।