भाजपाइयों ने पूर्व राष्ट्रपति को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गंगापुर सिटी। देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. प्रणब मुखर्जी के लम्बे समय से स्वास्थ्य खराब होने से कोमा में होने के बाद अचानक स्वर्गलोक गमन होने पर आज वाईपास स्थित पूर्व विधायक निवास पर श्रद्धांजलि सभा रखी गई, जिसमें उपस्थित भारतीय जनता पार्टी गंगापुर शहर मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्रपट पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि पूर्व केंद्र सरकार में डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री के कार्यकाल मे डॉ. मुखर्जी वित्त मंत्री रहे और काँग्रेस पार्टी के एक अच्छे नेता थे। मण्डल अध्यक्ष वीरु पुजारी ने डॉ. मुखर्जी के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
भाजपा मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने कहा कि अपने जीवन मे देश की केन्द्र सरकार में प्रमुख पदों एवं देश के गौरवमयी राष्ट्रपति पद को सुशोभित करने वाले भारत रत्न से जिन्हें नवाजा गया। बंगाल में जन्मे डॉ. प्रणव दा कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। उनके कुशल नेतृत्व व प्रभावशाली व्यवहार के कारण सभी राजनीतिक दलोंं के सदस्य उनके मुरीद थे। पूर्व राष्ट्रपति की स्वर्गवास होने के कारण देश मे राष्ट्रीय शोकमनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आगामी 2 सितंबर व 4 सितंबर 2020 को आयोजित होने वाले धरना, प्रदर्शन, पुतला दहन, ज्ञापन देने से सम्बंधित सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
इस श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, रामसिंह खटाना, राधेश्याम बुकसेलर, जिला महामंत्री मनोज बंसल, मण्डल अध्यक्ष वीरु पुजारी, जिला प्रवक्ता महेन्द्र दीक्षित, मण्डल महामंत्री मिथलेश व्यास, अशोक कमालपुरा, गोपाल धामोनिया, जगदीश गिरी, गोविन्द गुप्ता, जितेंद्र उपाध्याय, गिरधारी सोनी, चिरन्जी लोधा, विष्णुकांत दीक्षित, विनोद अटल, पार्षद अशोक शर्मा, वेदप्रकाश सोनवाल, वीरेंद्र आर्य, कमलेश महावर, विष्णु गुरुजी, कोशल बोहरा, गोविन्द पाराशर, डॉ. निर्मल, शिवदयाल जोशी, सूरजमल जाट, जितेन्द्र शर्मा, विजेंद्र जैन, संदीप सिंह और अन्य भाजपाई उपस्थित रहे।