ब्राह्मण समाज होली मिलन समारोह 21 को

गंगापुर सिटी। ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह रविवार को दोपहर 1 बजे से ओसवाल नाके के पास विजय पैलेस में आयोजित किया जाएगा।
चाणक्य परिवार के प्रवक्ता हेमंत शर्मा ने बताया कि चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिवर्ष होली के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया जाता रहा है । इस आयोजन में बाहर से होली के गीत गाने वाले ख्यात नाम कलाकार अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा करते हुए होली खेली जाएगी और होली की शुभकामनाएं अर्पित की जाएगी।
इस अवसर पर लालसोट, सवाई माधोपुर, करौली, हिण्डौन और गंगापुर के नगर परिषद चुनाव में निर्वाचित ब्राह्मण समाज के पार्षद, वाइस चेयरमैन और चेयरमैन का अभिनंदन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Covid 19 In India: फिर लगेगा लॉकडाउन? 24 घंटे में आए 40 हजार नए केस

तैयारी बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में संतोष दुबे, महेन्द्र लोढ़ी, बालकृष्ण शर्मा, देवेंद्र पाठक, गोपाल शर्मा पार्थ एजेंसी, सुशील दीक्षित, महेंद्र शर्मा, डॉ. अनुज शर्मा, सुरेश शर्मा, विजेंद्र काडोळ्या, नरेश शर्मा, उमेश कांत शुक्ला, गोविंद दीक्षित, मनमोहन दुबे, रमेश तिवारी, मनोज शर्मा, गोविंद पाराशर, वेद प्रकाश शर्मा, घनश्याम मिश्र, कृष्णानंद दीक्षित, अशोक चतुर्वेदी, श्याम सेवा, गिरधारी शुक्ला, रामचरण पंडित, रमेश खादी, डॉ. निर्मल अमरगढिया, गिरीश दीक्षित, राजकुमार उपाध्याय, विनोद शर्मा, शिवचरण शर्मा, धनेश शर्मा, जी पी शर्मा, गजेंद्र बल्लभ सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US