ब्राह्मण समाज: होली मिलन समारोह 1 को

गंगापुर सिटी। चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी का होली मिलन समारोह 1 मार्च को दोपहर 1 बजे विजय पैलेस में मनाया जाएगा। चाणक्य परिवार के सदस्य सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि होली मिलन समारोह में ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित सरपंचों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर फूलों से होली खेली जाएगी तथा पिंटू शर्मा रानीला वालों की पार्टी द्वारा होली के गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
होली मिलन समारोह में ब्राह्मण समाज के सभी घटक शामिल होंगे। साथ ही समाज के सभी पुरुष-महिला एवं बच्चे इस समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस अवसर पर अल्पाहार व ठंडाई की व्यवस्था भी की गई है।
चाणक्य परिवार की तैयारी बैठक में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, कान्यकुब्ज समाज अध्यक्ष संतोष दुबे, हरियाणा समाज के अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, दीपचंद शर्मा, गौतम समाज से बाबूलाल गौतम, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सावित्री शर्मा, ब्राह्मण समाज युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद पाराशर, श्याम सेवा, देवेंद्र पाठक, महेंद्र दीक्षित, वीरू बजाज, सुशील दीक्षित, राकेश जैमिनी, धनेश शर्मा प्रवक्ता, शोभा दीक्षित, अपर्णा शर्मा, कल्पना शुक्ला, सपना शर्मा, राधा दीक्षित, सविता लाटा, शारदा शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।