बजट 2021 में सार्वजनिक खर्च बढ़ाने की जरूरत, जानें एक्सपर्ट क्या बोले?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करने जा रही है। कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था ने फिर से ग्रोथ पकड़ी है। सरकार को राजकोषीय प्रावधानों के जरिए इसकी मदद करने की जरूरत है। इससे अर्थव्यवस्था में तेजी दर्ज हो सके। एक्सपर्ट की मानें तो सार्वजनिक खर्च बढ़ाए जाने से छोटी अवधि में जीडीपी ग्रोथ में बढ़त मिल सकती है। इससे राजकोषीय मोर्चे पर भी सरकार को मदद मिलने के आसार हैं।
इस बार भी सरकार से आस लगाए बैठा है कि सरकार टैक्स में छूट दे सकती है। लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी कि टैक्स छूट की सीमा को 2.5 लाख रूपये से बढ़ाकर 3.5 से अधिक 5 लाख तक कर देना चाहिए। होस्टबुक्स लिमिटेड के फाउंडर कपिल राणा ने मीडिया के सामने इस बार के बजट को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि सरकार को मौजूदा टैक्स स्लैब में भी बदलाव करने चाहिए।
एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियों का मुनाफा बढ़ रहा है। पूंजी की रिकवरी तेज हुई है। देश में कॉरपोरेट घरानों की आमदनी में सुधार हुआ है। इसकी तुलना में गरीब लोगों की आमदनी में इतनी तेजी से वृद्धि नहीं हुई है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार को इस समय अपना खर्च तेजी के साथ बढ़ाना चाहिए। जबकि राजकोष की चिंता नहीं करनी चाहिए। इससे सरकार का खर्च और जीडीपी का अनुपात बना रहेगा। सरकार अगर राजकोष की चिंता किए बिना ग्रोथ को बढ़ावा देने के उपाय करती है तो देश को काफी मदद मिल सकती है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US