धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

गंगापुर सिटी। जिला अग्रवाल महिला संगठन और तहसील महिला मण्डल के तत्वावधान में जिला अग्रवाल महिला मण्डल अध्यक्ष रेखा गर्ग और तहसील महिला मण्डल अध्यक्ष रीना मित्तल की संयुक्त अध्यक्षता में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया।
महामंत्री रेनू आर्य ने बताया कि यह जन्मोत्सव का कार्यक्रम पर्ल रिसोर्ट पर किया गया। इस उत्सव में जिले की सभी महिला शक्ति उपस्थित थी। सर्वप्रथम श्री कृष्ण भगवान जी की तस्वीर के समक्ष जिले की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती शशि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू मंगलम, संरक्षक श्रीमती अनीता पंसारी, उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंचल अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती हेमा और मीनाक्षी गोयल ने बधाई गाई। सभी महिलाओं कृष्ण जन्म की बधाई और भजनों पर जमकर नृत्य किया और बड़े उल्लास से इस उत्सव को मनाया। इस उत्सव में नगरपरिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल की माँ और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा अग्रवाल भी शरीक हुई। उत्सव में विशेष आकर्षण वासुदेव द्वारा श्री कृष्ण भगवान को यमुना नदी रूपी स्विमिंग पूल से निकालकर किस तरह गोकुल पहुंचे और श्री कृष्ण को रेखा अग्रवाल जिन्होंने यशोदा की भूमिका निभाई को सुरक्षित सौंपा वासुदेव की भूमिका सोनिया गुप्ता द्वारा निभाई गई। सभी महिला शक्ति रुपी सभी गोपियों ने स्विमिंग पूल का आनंद लिया। साथ ही अग्रसेन जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की भी चर्चा की गई।

जयंती पर जिला अग्रवाल महिला संगठन और तहसील के तत्वावधान में महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया जाएगा इस कार्यक्रम की संयोजक रजनी गुप्ता और आशा सिंघल और सह संयोजक लक्ष्मी गुप्ता और शिमला गुप्ता को नियुक्त किया गया। जिले में नए सदस्य का मंजू मंगलम्, आशा सिंघल और शशीवाला अग्रवाल के द्वारा माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज और पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था सोनिया गुट्टा और सीमा गुप्ता के द्वारा की गई। कार्यक्रम में पिंकी गुप्ता, सरिता बजाज, सुमन गुप्ता, संगीता, प्रेरणा, प्रतिभा, अनिता बंसल, अर्चना, नीतू, शालिनी, रेनू, मंजू, शारदा, मीना, सुनीता, पूर्णिमा, प्रियंका, रचना, रेनू, उषा, सरिता, कृष्णा, रजनी, शोभा, मनीषा इत्यादि महिलाएं उत्सव में मौजूद थी।