करौली। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गणपत लाल मीणा के सेवानिवृत्त होने पर राजस्थान समग्र शिक्षक संघ करौली के पदाधिकारियों के द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जिला मंत्री मदन मोहन तिवारी ने बताया कि राजस्थान समग्र शिक्षक संघ जिला करौली के जिला अध्यक्ष रूपसिंह गोरेहार ने सेवानिवृत्त पाने वाले मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गणपत लाल मीणा का उनके द्वारा करौली जिले में शिक्षा जगत से संबंधित हर क्षेत्र में सराहनीय सेवा करने के लिए अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही वर्तमान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामू का भी संगठन की ओर से माला और साफा पहनाकर स्वागत किया और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 2 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत कर शिक्षकों के स्थायीकरण करने एवं नोशनल लाभ देने की मांग की गई। स्वागत करने वालों में संगठन के जिला संरक्षक प्रहलाद मीना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय प्रकाश मीणा, जिला उपाध्यक्ष भरतलाल जोड़ली, इमराज डड़ेला, ब्रजमोहन मीणा, पुरुषोत्तम शर्मा आदि मौजूद थे।
Related Articles
देश की आधी से ज्यादा आबादी पर भाजपा, कांग्रेस 8.5 फीसदी पर
विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम घोषित होने के बाद अब देश के 12 राज्यों में भाजपा की सरकार होगी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, त्रिपुरा, मणिपुर, गोवा तथा अरुणाचल प्रदेश…विधानसभा […]
पन्द्रह सूत्री मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर रहे लोको रनिंग स्टाफ
गंगापुरसिटी। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन केन्द्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर लोको रनिंग स्टाफ की ओर से लॉबी पर भूख हड़ताल (हंगर फास्ट) की गई। सुबह 8 बजे […]
ब्राह्मण समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा महूकलां मोक्षधाम व भगतसिंह बाल उद्यान में किया पौधारोपण
गंगापुर सिटी। इन दिनों गंगापुर शहर में अनेक समाजिक व राजनीतिक संस्थाओं द्वारा अपने-अपने स्तर पर सार्वजनिक स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से वृक्षारोपण के कार्य श्रावण मास में किये जा रहे हैं। इसी […]