भगवान परशुराम शोभायात्रा और ब्राह्मण सम्मेलन की समितियां गठित

16 अप्रैल को श्री सीताराम जी मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा

गंगापुर सिटी। चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी द्वारा 16 अप्रेल रविवार को दोपहर 3 बजे से आयोजित भगवान परशुराम शोभायात्रा एवं ब्राह्मण सम्मेलन की समितियों का गठन किया गया।
विजयलक्ष्मी ऑडिटोरियम में आयोजित चाणक्य परिवार की बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन की समितियां गठित की गई। संरक्षक मंडल में समाज के पूर्व अध्यक्ष हरिप्रसाद बौहरा, मीठालाल बोहरा, कुलदीप जैमिनी, रामजीलाल अमरगढिय़ा, महेंद्र लोढ़ी, ब्रजनंदन दीक्षित, रामकिशोर शर्मा हरियाणा समाज, नेत्रपाल गौतम, भानु पारीक, सुशील दीक्षित, घनश्याम शर्मा, हरि गोपाल शर्मा, डॉक्टर राधेश्याम पाराशर, डॉक्टर एसएन शर्मा, वैद्य प्रेमचंद शर्मा, वैद्य सुरेश शर्मा, वैद्य भगवान पाराशर, वैद्य गिरिराज शर्मा, वैद्य मनोहर लाल शर्मा, बाबूलाल सैकेट्री, रामसहाय पाराशर, जगदीश शर्मा चूली, जगदीश पचौरी, राजेंद्र हाड़ोत्या, डॉ राजेंद्र शास्त्री, सुरेश पाराशर, महेंद्र काडोल्या, दिनेश शर्मा छावा, राजेंद्र पीपी, जगदीश शर्मा एडवोकेट, वैद्य लड्डू लाल, राधेश्याम बोहरा, शिवचरण शर्मा एस आई, वीके शर्मा, गोविंद पाराशर महूकलां और रमेश खादी।
कार्यक्रम संयोजक के लिए दिलीप तिवारी, गोपाल शर्मा पार्थ एजेंसी, शैलेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा स्काउट और श्याम सेवा का नियुक्त किया है।
कार्यक्रम सह संयोजक के रूप में विष्णु गुरु जी, कौशल बौहरा, महेंद्र दीक्षित, राजेंद्र सहारिया, कृष्णा नंद दीक्षित, मोहन शर्मा, गोविंद पाराशर, निर्मल अमरगढिय़ा, अनिल दुबे, हरिओम शर्मा, शिवचरण अन्ना, जितेंद्र शर्मा, नरेंद्र पंडा, गोपाल सरकंडी, अशोक शर्मा पार्षद, मुकेश भारद्वाज, नरेश कंपाउंडर, पवन समाधिया, कीर्ति शर्मा, सुनील शास्त्री, मदन पचौरी पार्षद, योगेंद्र शर्मा पार्षद, अतुल शर्मा पार्षद, वेद प्रकाश शर्मा पार्षद, रामबाबू शर्मा पार्षद, वीरू बजाज, नवीन शर्मा एडवोकेट रहेंगे।
प्रचार-प्रसार समिति के लिए धनेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, राजेश आचार्य, नरेश गौतम, सतीश शर्मा, डॉ मुकेश व्यास, बबलू डिश वाले, चंद्र शेखर शर्मा पत्रकार, गिर्राज शर्मा, अजय भारद्वाज, केशव शर्मा पत्रकार, मदन मोहन शर्मा पत्रकार, महेश शर्मा राष्ट्रदूत, लक्ष्मीकांत शर्मा पत्रकार, कौशल पाराशर, रजनीश उपाध्याय, विकास शुक्ला, गोविंद शर्मा, कैलाश शर्मा एडवोकेट, राम चरण शर्मा, घनश्याम शांडिल्य, ज्ञानेश भारद्वाज को लिया गया है।
झांकी व्यवस्था के लिए राजेंद्र सहारिया और हरिओम शर्मा द्वारा की जाएगी।
भोजन व्यवस्था के लिए सुरेश शर्मा हलवाई, विजेन्द्र काडोल्या, महेंद्र शर्मा सूरसागर, राजेश शर्मा सहारा, गोविंद सहाय शर्मा, कमलेश गढ़मोरा, शिवराम शर्मा, गिरधारी शुक्ला, विष्णु आइकॉन, राजकुमार शर्मा, देवकी महंत, गोविंद पचौरी और अविनाश शर्मा को नियुक्त किया है।
मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी रमेश खादी, भानु पारीक, राधारमण शर्मा, देवेंद्र शर्मा, देवेंद्र पाठक, मनमोहन दुबे, रमेश तिवारी, शिवदत्त जैमिनी, महेश शर्मा और हनुमान द्विवेदी को सौंपी गई है।