गंगापुरसिटी। शहर के वार्ड 13 व 16 के नागरिकों की ओर से घास मंडी में नगर परिषद में मनोनीत पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मनोनीत पार्षदों का माला व साफा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक कांगे्रस शहर अध्यक्ष हरगोविन्द कटारिया ने विधायक रामकेश मीना का आभार जताते हुए कहा कि विधायक द्वारा कराए गए पार्षदों के मनोनयन से शहर विकास की ओर अग्रसर होगा। पूर्व नगर अध्यक्ष सईद शाहिन ने कहा कि विधायक की ओर से पार्षदों के मनोनयन में सभी जाति-वर्ग को प्रतिनिधित्व दिलाया गया है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल बहाव ने उम्मीद जताई कि सभी पार्षद शहर के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मनोनीत पार्षद वीरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि जनता के कार्यों के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। मनोनीत पार्षद रविकांत मिश्रा ने स्वागत कि लिए सभी नागरिकों का आभार जताया। इस मौके पर इकबाल खान, पूर्व पार्षद सतीश धामोनिया, वासिद खान, गफ्फार खां, रणवीर सिंह, गुट्टो देवी, केशंती मीना, भविष्य शर्मा, शौकिन, मोहम्मद आशिक, सफीक खान, अमरसिंह, शांतिलाल माली, मुकेश कटारिया, राजेन्द्र सोनी, रमेश मीना, शकूर खां, सरफ्द्दीन, जमील खां टीटी, महेश माली, हर्ष शर्मा, मोहन ठठेरा, शाकिर पेन्टर, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अंशू सोनी, नेतराम बैरवा, बत्तीलाल मीना आदि मौजूद थे।
Related Articles
जलदाय विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मनमर्जी, पेयजल आपूर्ति के लिए तरस रहे शहरवासी
गंगापुर सिटी। गंगापुर शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए बड़ी-बड़ी परियोजनाएं संचालित है। अमृत जल परियोजना लगभग 2 साल से पाइप लाइन डालने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। चंबल पेयजल परियोजना […]
बीमारी का खतरा बढ़ा रहा गंदा पानी, नहीं हो रहा समाधान
गंगापुरसिटी। शहर में इन दिनों गंदे पानी की आपूर्ति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जलदाय विभाग की ओर से पिछले कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। […]
हादसा: नदी में डूबने से युवक की मौत, राखी के दिन हादसा
गंगापुरसिटी। क्षेत्र की जीवद नदी में डूबने से रविवार को एक युवक की मौत हो गई। बाटोदा थाना पुलिस ने बरनाला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एएसआई समयसिंह […]