
बरेली, उत्तर प्रदेश। पुलिस ने बरेली में एक बड़े मतांतरण गिरोह (Religious Conversion Gang Exposed) को बेनकाब किया है, जो पूरे देशभर में लोगों को निशाना बना रहा था। गिरोह का सरगना अब्दुल मजीद है, जो मदरसा चला रहा था। पुलिस ने अब्दुल मजीद के साथ सलमान, आरिफ और फहीम को गिरफ्तार किया है।
ब्रेनवाश और शादी के जरिए धर्म परिवर्तन
गिरोह ब्रेनवाश कर लोगों का धर्म परिवर्तन कराता था। सुभाष नगर थाना क्षेत्र निवासी बृजपाल के पूरे परिवार का मतांतरण कराया गया। बृजपाल की शादी मुस्लिम लड़की से कराई गई, फिर उसकी बहन का निकाह भी मुस्लिम युवक से करवाया गया। बच्चों के मतांतरण के बाद उनकी मां ने भी मजबूरी में धर्म बदल लिया। इसके अलावा, कोतवाली क्षेत्र के प्रभात उपाध्याय को भी गिरोह ने फंसाया। गिरोह का अगला निशाना इज्जतनगर क्षेत्र का एक बीकॉम छात्र था, लेकिन प्रभात की मां ने समय रहते पुलिस को सूचना दे दी।
Read More :भारतीय वायुसेना ने मिग-21 को भावपूर्ण विदाई दी
विदेशी फंडिंग की जांच तेज
पुलिस को गिरोह की विदेशी फंडिंग पर गहरी आशंका है। शुरुआती जांच में सामने आया कि अब्दुल मजीद के खाते में आठ महीने में 2000 से अधिक ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल राशि करीब 13 लाख रुपये है। सलमान और उसकी पत्नी के पास 12 बैंक खाते हैं, जबकि आरिफ और फहीम के पास दो-दो खाते हैं। सभी बैंक खातों की डिटेल्स निकाली जा रही हैं और गहन जांच जारी है। पुलिस फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर रही है।