
होली त्योहार पर छाने वाली खुशियों पर कोरोना महामारी ने ब्रेक लगा दिया है। प्रशासन लोगों से colors holi त्योहार के बीच और अधिक एहतियात बरतने की अपील की है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है। राज्यों ने भी अपने स्तर पर गाइड लाइन जारी की है। केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखा जाए। मास्क और शारीरिक दूरी बनाए रखने जैसे नियमों का पालन कराया जाए।
Read More….
केंद्र सरकार ने कहा कि आगामी त्योहारों holi 2021 होली,शब-ए-बारात, ईस्टर, ईद-उल-फितर के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों के प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करें। लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराएं। दिल्ली में होली सहित अन्य त्योहारों पर सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। एकत्रित होकर होली नहीं खेल सकेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में होली को लेकर गाइडलाइन जारी की है। कहीं भी बिना अनुमति के होली मिलन समारोह नहीं होगा। प्रशासन की अनुमति के बिना सार्वजनिक कार्यकर्म नहीं होंगे।
Read More…..
उत्तराखंड सरकार ने होली पर्व को लेकर गाइडलाइन जारी की है। कोरोना से बचाव के लिए होली पर दिशानिर्देशों का सख्त पालन करने को कहा है। बिहार में भी इस बार होली का रंग पहले जैसा नहीं दिखेगा। बिहार में होली को लेकर सार्वजनिक समारोहों पर पाबंदी लगा दी गई है। होली पर सार्वजनिक आयोजन करने पर रोक रहेगी।
खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US