कोरोना वायरस अनुमति पत्र लॉकडाउन की अवधि तक मान्य होंगे

सवाई माधोपुर। जिले में कर्मचारी, अधिकारी व आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों के पास जारी किये गये हैं। केन्द्र सरकार के द्वारा लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा दिया गया है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाये जाने के कारण जिन लोगो को अनुमति पत्र जारी किये हुए है उन्हें वापस रिन्यूअल करवाने की आवश्यकता नही है। उनको पूर्व में जारी अनुमति पत्र ही आगामी लॉकडाउन की अवधि के लिए मान्य होंगे।
पुलिस दिवस: राजस्थान पुलिस को राज्यपाल की शुभकामनाएं
राज्यपाल कलराज मिश्र ने पुलिस दिवस पर प्रत्येक पुलिसकर्मी और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि विपरित परिस्थितियों में पुलिस ने सेवा भाव से कार्य करके कानून व व्यवस्था को मजबूत बनाये रखा है।
राज्यपाल ने कहा कि कोविड-19 में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। पुलिस ने कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान समर्पण भाव से धैर्य रखकर कार्य किया है। मिश्र ने कहा कि पुलिस का कार्य प्रशंसनीय है और स्तुत्य है।
राज्यपाल ने कहा कि चिकित्साकर्मी की भांति पुलिस ने भी कोविड-19 से प्रदेश को उबारने के लिए बेहतरीन कार्य किया है। लोगों के विरोध को धीरज पूर्वक झेलते हुए लोगों की भलाई के लिए कार्य किया है, जिसके लिए राज्य के प्रत्येक पुलिस अधिकारी सहित प्रत्येक पुलिसकर्मी साधुवाद का पात्र है।
पुलिस दिवस पर डॉ. जोशी ने दी शुभकामनाएं
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने पुलिस दिवस पर पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। डॉ. जोशी ने कहा है कि राजस्थान पुलिस ने कोविड-19 के तहत निष्ठा से चुनौतियों का मुकाबला किया है।