कोरोना का कहर जारी। जिले में 3 नए कोरोना संक्रमित, जिले में संख्या हुई 98

गंगापुर सिटी। सवाईमाधोपुर जिले में कोरोना का कहर जारी है। ऐसा लगने लगा है कि जल्द ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या सैंकड़ा पार कर लेगी। जिले के गंगापुर तहसील से 3 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव आई हैं।
जानकारी के अनुसार गंगापुर सिटी के नेहरू कॉलोनी से 75 वर्षीय वृद्ध महिला, मदीना मस्जिद से 45 वर्षीय महिला तथा अग्रवाल नगर से 70 वर्षीय वृद्ध महिला कोरोना संक्रमित मिली है। इनमें से नेहरू कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय महिला पूर्व में पॉजिटिव आ चुकी है।
जिले में दिनों-दिन कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज कोरोना संक्रमित के 3 नए मरीज मिले हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 98 तथा गंगापुर में 81 हो गई है।
कोरोना के प्रति प्रशासन की ओर से जिले की सम्पूर्ण जनता को सावधानी बरतते हुए सरकारी गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया गया है। गंगापुर शहर के बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए डर लगता है कि कहीं कोरोना का प्रकोप बढ़ ना जाए। हमें चाहिए कि हम इस भीड़ में शामिल नहीं होवें। तभी हम कोरोना से बच सकते हैं। प्रशासन को बाजारों में बढ़ती भीड़ पर कंट्रोल करना चाहिए, जिससे हम कोरोना पर विजय पा सकें।
आपको बता दें कि अब तक जिले में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही रिकवरी दर भी बढ़ी है।

पल-पल की खबर से अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…