कोरोना होगा छूमंतर: भारत में शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान

कुछ ही देर में भारत देश में कोरोना से लडऩे के लिए टीकाकरण की शुरुआत हो जाएगी। कुछ ही देर में देश के कई राज्यों में टीकाकरण शुरु हो जाएगा। अभियान के पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा। इनमें अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल हैं। इनके अलावा 50 साल से अधिक उम्र के जरूरतमंद मरीजों को टीके लगाए जाएं। आम जनता के लिए टीकाकरण की शुरुआत अगले चरण में होगी।

वीडियो देखें: https://youtu.be/B9o8Q0Yb7bk


अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश जब कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलो से जूझ रहे हैं, तब भारत में न केवल नए मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड कमी आई है, बल्कि अब टीकाकरण भी शुरू होने जा रहा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। यानी यह भारत में कोरोना के खात्मे की शुरुआत बताई जा रही है। देश के विभिन्न शहरों में आज 3 लाख टीके लगाए जाएंगे। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी चुनिंदा लोगों से बात भी करेंगे। सभी राज्य सरकारों ने तैयार पूरी कर ली है। वैज्ञानिक और डॉक्टर भी तैयार हैं। वैसे तो टीका पूरी तरह सुरक्षित हैए लेकिन यदि किसी को कुछ होता है तो उसके इलाज की तैयारियां भी पूरी हैं।

READ MORE: ढोल-नगाड़ों के बीच वैक्सीन की पहली खैप गंगापुर पहुंची

भारत 19वां देश है जहां कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि भारत दुनिया का मात्र चौथा देश है जहां स्वदेशी वैक्सीन लगाई जा रही है। बता दें, भारत में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मंजूरी मिली है। दोनों टीके पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी हैं। 24 घंटे काम करने वाली 1075 नंबर की हेल्पलाइन स्थापित की गई है। कोविशील्ड व कोवैक्सीन की 1.65 करोड़ डोज राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आवंटित कर दी गई हैं। इसके लिए सरकार ने ट्रांसपोर्टेशन की विशेष व्यवस्था की है।