नृत्य के साथ खनके डांडिया, लोकगीतों की रही धूम, लॉयन्स क्लब गरिमा का डांडिया महोत्सव

गंगापुरसिटी। माता की महिमा का बखान, भजनों और परम्परागत लोकगीतों पर डांडिया नृत्य की धूम, पैरोड़ी सोंग और क्विज में छिपा ज्ञान का भंडार। कार्यक्रम के प्रति झलकता महिलाओं का उत्साह और बच्चों का नटखट बचपना तथा अवार्ड जीतने की चेहरे पर ढलकी खुशी। यह नजारा था शनिवार देर शाम लायन्य क्लब गरिमा की ओर से विजय पैलेस में आयोजित डांडिया महोत्सव का।

क्लब अध्यक्ष मनीष सागवान, लॉयन सचिन बंसल, लॉयन सोमव्रत अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन लॉयन पंकज मंगलम् ने दीप प्रज्वलित किया। लॉयन मेघा अग्रवाल के द्वारा गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक रचना मित्तल, भावना गोयल, आभा मीना, प्रिया अग्रवाल, मेघा अग्रवाल ने ग्रुप डांस के माध्यम से देवी की स्तुति दी। क्लब सदस्य आशीष शर्मा की पुत्री मनस्वी शर्मा को देवी के रूप में विराजित किया गया। रचना मित्तल, पूजा खण्डेलवाल, सपना बंसल, क्षमा अग्रवाल, भावना गोयल, आभा मीना, प्रिया अग्रवाल, मेघा अग्रवाल ने ‘अमर हमारा सुहाग रखना… की प्रस्तुति देकर देवी आराधना की। हीना आशीष शर्मा ने पैरोडी सोंग प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अंतराल के बाद क्विज में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक मनीष गोयल व कार्यक्रम सह संयोजक शशीकांत शुक्ला व नितेश मोदी थे। इस अवसर पर पूजा-पंकज मंगलम के जन्म दिवस के मौके पर केक काटकर खुशी मनाई गई।

आशीष शर्मा की पुत्री मनस्वी शर्मा देवी के रूप में विराजित, लॉयन मेघा अग्रवाल के द्वारा गणेश वंदना

प्रदान किया अवार्ड
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणी में अवार्ड भी प्रदान किए गए। बेस्ट डांडिया क्वीन का अवार्ड पूजा खण्डेलवाल ने जीता। बेस्ट डांडिया कपल का खिताब पंकज-दीपिका जैन के नाम रहा। बेस्ट किड अवार्ड भव्य खण्डेलवाल को दिया गया। क्लब की ओर से कार्यक्रम संयोजक, सह संयोजक व सांंस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक मण्डल को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

बेस्ट डांडिया क्वीन का अवार्ड पूजा खण्डेलवाल
बेस्ट डांडिया कपल का खिताब पंकज-दीपिका जैन
बेस्ट किड अवार्ड भव्य खण्डेलवाल