
उत्तर प्रदेश. के बिजनौर जनपद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति को जन्म प्रमाण पत्र की जगह गलती से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। यह मामला नजीबाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत तातारपुर लालू का है।
जानकारी के मुताबिक, नजीबाबाद निवासी अनुपम अग्रवाल ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। लेकिन जब उनके घर प्रमाण पत्र पहुंचा, तो परिवार देखकर दंग रह गया। दस्तावेज़ मृत्यु प्रमाण पत्र था, जबकि अनुपम जीवित हैं।
इस घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई और शोक जैसी स्थिति बन गई। अनुपम ने बताया कि उन्होंने केवल जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन अधिकारियों ने लापरवाही करते हुए गलत प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
Read More : तस्मानिया से उड़ान भरने वाला यात्री विमान 22 दिन से लापता
यह घटना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बिना सत्यापन और जांच के इतने महत्वपूर्ण दस्तावेज जारी करना बेहद बड़ी गलती है। परिवार का कहना है कि अगर यह प्रमाण पत्र सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हो जाता, तो उन्हें कानूनी और सामाजिक स्तर पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता।
स्थानीय लोगों ने इस मामले की गहन जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया है ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाहियां न हों।